फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में औद्योगिक विकास के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर, निवेश के अवसरों को किया पेश

बिहार ने नई दिल्ली में आयोजित ICC ग्लोबल बिजनेस समिट–एडिशन 2 में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया। समिट में बिहार ने राज्य के निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और बढ़ते औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार ने नई दिल्ली में आयोजित ICC ग्लोबल बिजनेस समिट–एडिशन 2 में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया। समिट में बिहार ने राज्य के निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और बढ़ते औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया।

समिट में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। बिहार स्टेट सेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना, नई नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर लगातार काम किया जा रहा है।

उद्योग जगत के साथ हुई चर्चा

समिट के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद हुआ। इसमें निवेश, उद्योगों की जरूरतों, कारोबार को आसान बनाने और सरकार के साथ सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान RAMP के तहत सेक्टर-विशिष्ट कौशल प्रशिक्षण के लिए सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ एमओयू भी किया गया। इससे बिहार के एमएसएमई क्षेत्र में उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास को बढ़ावा देने की बात कही गई।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश केंद्रित नीतियों और आसान प्रक्रियाओं के जरिए औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास से एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बिहार पवेलियन में राज्य की औद्योगिक क्षमता, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर और तैयार हो रहे कारोबारी इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में रेजिडेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह और एमएसएमई निदेशक अमन समीर भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram