फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेयासी पंचायत में हाथियों का कहर, एक ही रात में उजड़ी खेती-बाड़ी

Ranchi News: चान्हो प्रखंड की बेयासी पंचायत एक बार फिर जंगली हाथियों के आतंक से दहल उठी है। मंगलवार देर रात गुडगुड़िया टोली में 9 जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने न सिर्फ कई ग्रामीणों के घरों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: चान्हो प्रखंड की बेयासी पंचायत एक बार फिर जंगली हाथियों के आतंक से दहल उठी है। मंगलवार देर रात गुडगुड़िया टोली में 9 जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने न सिर्फ कई ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि खेतों में लहलहा रही फसलों को भी पूरी तरह रौंद डाला।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों के झुंड ने फागी उरांव, गांदरू उरांव और जुबी उरांव के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही इन परिवारों की धान की तैयार फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। गोपाल उरांव की लगभग दो एकड़ में लगी आलू की फसल को हाथियों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया, जबकि सही उरांव की मटर की खेती भी नुकसान की चपेट में आ गई।

इस खबर को भी पढ़ें : भंडरा में 18 हाथियों का कहर, मौत के बाद गांवों में फैली दहशत!

अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात डर के साये में गुजारनी पड़ी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण भविष्य को लेकर आशंकित हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में स्थायी लाइट लगाने, हाथियों की नियमित निगरानी करने और ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। वहीं चान्हो प्रखंड झामुमो के उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ने पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो वे मजबूरन डालटनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करेंगे। हाथियों के बढ़ते हमलों ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका दोनों को संकट में डाल दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram