फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया सुरक्षित

खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित पड़ा गीढुंग गांव में रविवार देर रात हाथी का एक बच्चा खेत में बने कुएं में गिर गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित पड़ा गीढुंग गांव में रविवार देर रात हाथी का एक बच्चा खेत में बने कुएं में गिर गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया गया कि रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक छोटा हाथी रास्ता भटककर कुएं में गिर गया। बच्चे के कुएं में गिरने के बाद हाथियों का झुंड चिंघाड़ने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

कुएं के पास डटे रहे दो हाथी

सूचना मिलते ही वनपाल अविनाश लुगुन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान दो बड़े हाथी लगातार कुएं के पास खड़े रहे और अपने बच्चे पर नजर बनाए रखी। इससे टीम को सावधानी से काम करना पड़ा।

दो जेसीबी से बनाया रास्ता

हाथी के बच्चे को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। कुएं के एक तरफ की मिट्टी काटकर ढलान वाला रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया।

बच्चे के बाहर आते ही दोनों बड़े हाथी उसे अपने साथ लेकर जंगल की ओर चले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram