फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा के गांव में हाथियों का हमला, कच्चा मकान तोड़ा, वन विभाग अलर्ट

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत पत्थरबासा गांव में रविवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के निवासी पुरंदर नायक के कच्चे मकान को नुकसान पहुंचाने के साथ घर में रखा लगभग 50 किलो धान

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत पत्थरबासा गांव में रविवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के निवासी पुरंदर नायक के कच्चे मकान को नुकसान पहुंचाने के साथ घर में रखा लगभग 50 किलो धान भी खा लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया। हाथी काफी देर तक गांव में घूमते रहे और कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। इसी दौरान उन्होंने पुरंदर नायक के मिट्टी से बने घर को निशाना बनाया। हाथियों ने दीवार तोड़ दी और घर के भीतर रखे धान को खा गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्य सहम गए और किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने शोर मचाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर और मशाल जलाकर हाथियों को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद हाथियों का झुंड गांव छोड़कर जंगल की ओर लौट गया। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान और खाद्यान्न को नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। पीड़ित पुरंदर नायक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सोमवार सुबह वनरक्षी अभिषेक प्रधान गांव पहुंचे और क्षति का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को मुआवजा प्रक्रिया से संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराए तथा मामले को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram