फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग में 12 घंटे से बिजली गुल, कई इलाकों के लोग परेशान

सिंदूर-डेमोटांड़ बिजली लाइन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बड़कागांव, नर्सिंग स्थान और पसई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार शाम करीब 7 बजे फॉल्ट आने के बाद बिजली गुल हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: सिंदूर-डेमोटांड़ बिजली लाइन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बड़कागांव, नर्सिंग स्थान और पसई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार शाम करीब 7 बजे फॉल्ट आने के बाद बिजली गुल हो गई।

रातभर बिजली विभाग के कर्मी गड़बड़ी ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इनवर्टर और बैटरी के सहारे लोगों ने किसी तरह काम चलाया।

सुबह बिजली नहीं रहने से पानी की समस्या भी बढ़ गई। मोटर नहीं चलने के कारण कई घरों में पानी की परेशानी हुई। छोटे कारोबारियों और आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिजली विभाग की टीम सुबह से ही लाइन में फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी है। विभाग ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram