Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

कोलकाता में ED की रेड से हलचल, आठ ठिकानों पर एक साथ पहुंचीं जांच एजेंसी की टीमें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आठ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आठ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। आरोप है कि लोगों को ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम जुटाई गई थी। ईडी को संदेह है कि इस रकम को रियल एस्टेट और अन्य कारोबार में लगाया गया है।

दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, ईडी की अलग-अलग टीमों ने टॉलीगंज और शरत बोस रोड के आसपास कई ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लोगों से जुटाए गए पैसे कहां भेजे गए और किन लोगों या कंपनियों को इसका फायदा पहुंचा।

संदिग्ध लेन-देन की जांच में जुटी ED

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पहले की छापेमारी में मिली जानकारी के आधार पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई है। एजेंसी बैंक खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

इसके जरिए कथित धोखाधड़ी में शामिल लोगों और कारोबारी संस्थाओं की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

पिछले महीने 17 जगहों पर हुई थी छापेमारी

इससे पहले पिछले महीने ईडी ने कोलकाता और देश के अन्य हिस्सों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान भी एजेंसी ने संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की थी।

फिलहाल ईडी मामले की छानबीन कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित ठगी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल किन कारोबारों में किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *