फॉण्ट कनवर्टर NEW

इक्वाडोर में डीजल महंगा होते ही फटा लोगों का गुस्सा?, राष्ट्रपति की कार पर फायरिंग

World News: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर इन दिनों हिंसक विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है। सरकार द्वारा डीजल सब्सिडी खत्म करने के फैसले के बाद जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मंगलवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर इन दिनों हिंसक विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है। सरकार द्वारा डीजल सब्सिडी खत्म करने के फैसले के बाद जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मंगलवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ के काफिले पर हमला कर दिया।

ऊर्जा मंत्री इनस मंजानो ने बताया कि यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति नोबोआ कनार प्रांत जा रहे थे, जहां उन्हें नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा करनी थी। रास्ते में भीड़ ने काफिले को रोक लिया और नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमलावरों ने राष्ट्रपति की कार पर गोलियां भी चलाईं। हालांकि, सुरक्षा घेरे की वजह से राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी पर गोलीबारी के निशान मिले हैं।

मंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति की कार पर गोली चलाना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। सरकार किसी भी हालत में ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।” पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज किए जाएंगे।

सरकार ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति नोबोआ पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, इस घटना ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विरोध प्रदर्शनों में हिंसा तेज

डीजल सब्सिडी खत्म करने के निर्णय से पहले से ही इक्वाडोर में असंतोष बढ़ा हुआ था। सरकार ने ईंधन समर्थन हटाने का फैसला खर्चों में कटौती के उद्देश्य से किया था, लेकिन इसने देश के आदिवासी समुदायों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने देशभर में सड़कों को बंद कर दिया है और कई इलाकों में प्रदर्शन हिंसक रूप ले रहे हैं।

पिछले हफ्ते एक झड़प में एक नागरिक की मौत हुई, जबकि दर्जनों घायल हुए थे। राष्ट्रीय आदिवासी महासंघ ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए सेना और पुलिस का दुरुपयोग किया। संगठन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि “हमारे पांच लोगों को बिना कारण गिरफ्तार किया गया और वृद्ध महिलाओं तक पर हमला किया गया।”

स्थिति को देखते हुए इक्वाडोर सरकार ने राजधानी क्वीटो और कई प्रांतों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। हालांकि राष्ट्रपति नोबोआ ने संवाद और शांति की अपील की है, लेकिन प्रदर्शन जारी हैं और देश में तनाव अब भी गहराया हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram