Jamshedpur News: आगामी दुर्गा पूजा 2025 समारोह के आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आदित्यपुर नगर क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक रूट मैप तैयार किया गया है। प्रशासन ने 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और पार्किंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है ताकि भीड़-भाड़ और यातायात जाम से बचाव हो सके।

विशेष ट्रैफिक प्रतिबंधों का विवरण

28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दिन में दो चरणों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नो-एंट्री रहेगा। इस दौरान बस, ट्रक, ट्रेलर, डंपर, टैक्सी एवं अन्य वाणिज्यिक वाहनों का आवाजाही पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा।

2 और 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से मूर्ति विसर्जन तक सभी भारी और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश मना रहेगा।

29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से सुबह 2 बजे तक चार पहिया वाहनों पर आंशिक प्रतिबंध लगेगा।

पार्किंग की व्यवस्थाएं और निर्देश

ऑटो और अन्य छोटे वाहनों के लिए जयप्रकाश उद्यान तथा राम मंडैया स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम जन यहाँ जयप्रकाश उद्यान से पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं, जहां पहुँच जमशेदपुर की ओर पुल के माध्यम से होगा।

खटकाई पुल से आशियाना मोड़ तक सड़क पर कोई भी पार्किंग वर्जित है। इस इलाके से केवल पैदल श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा। भीड़ बढ़ने पर आशियाना चौक से शेर-ए-पंजाब चौक तक सड़क बंद कर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

सरायकेला खरसावां जिले के प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और केवल व्यावस्थित पार्किंग व रूट का उपयोग करें। आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगी।

प्रशासन ने कहा है कि यह सहयोग सभी का सामूहिक दायित्व है ताकि दुर्गा पूजा विनम्र, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Share.
Exit mobile version