Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित : उपायुक्त
#Trending

नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित : उपायुक्त

By Muzaffar HussainJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड सरकार के तत्वावधान में चल रहे राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान (10 जून से 26 जून 2025) के अंतर्गत 24 जून को राँची स्थित आर्यभट्ट सभागार में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और आम जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची चंदन कुमार सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा, “नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। राँची जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक खासकर युवा पीढ़ी इस खतरे से जागरूक हो और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बने।”

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने नशे को एक सामाजिक बुराई करार देते हुए जिला स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियानों की शुरुआत की भी घोषणा की।

इस मौके पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), झारखंड, सीआईपी (Central Institute of Psychiatry), रिनपास और सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नशे की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। एक जागरूकता शॉर्ट फिल्म भी दिखायी गई जिससे युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान का एहसास कराया गया।

कार्यक्रम में राँची विश्वविद्यालय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के करीब 400 छात्र-छात्राओं सहित जिले के 300 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग, निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं क्विज के माध्यम से युवाओं को नशा विरोधी संदेश दिया गया। 23 जून को आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई की जानकारी दी और युवाओं से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी रोकें। कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण शाखा, राँची द्वारा किया गया। अंत में आभार ज्ञापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुरभि सिंह द्वारा किया गया।

विजेता छात्र इस प्रकार रहे

  • पेंटिंग पोस्टर-कोमल कुमारी (प्रथम), ज्योति तिर्की (द्वितीय), विभा कुमारी (तृतीय)
  • निबंध लेखन-सविता कुमारी (प्रथम), खुशबू महतो (द्वितीय), ब्यूटी कुमारी (तृतीय)
  • क्विज-आयुष कुमार (प्रथम), जया परवीन (द्वितीय), खुशबू महतो (तृतीय)
  • वाद-विवाद-तान्या कुमारी (प्रथम), कीर्ति कुमारी (द्वितीय), कनिष्क मिश्रा (तृतीय)
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Ranchi drug awareness among youth drug de-addiction competition award Drug free campaign Ranchi Jharkhand anti-drug program उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री राँची झारखंड नशा विरोधी कार्यक्रम नशा मुक्त अभियान राँची नशा मुक्ति प्रतियोगिता पुरस्कार युवाओं में नशा जागरूकता
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.