फॉण्ट कनवर्टर NEW

दहेज, अवैध संबंध और मौत, रामनगर केस ने खोले कई चौंकाने वाले राज

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब आठ महीने पहले शादी के बंधन में बंधी काजल कुमारी की 30 दिसंबर को ससुराल में फांसी लगने से मौत हो गई। जहां

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब आठ महीने पहले शादी के बंधन में बंधी काजल कुमारी की 30 दिसंबर को ससुराल में फांसी लगने से मौत हो गई। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के परिजनों की शिकायत पर बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में काजल के पति आशीष कुमार सिंह और ससुर रामबदन सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों रामनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि काजल का मायका बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक के आसपास है।

परिजनों का आरोप है कि काजल की शादी अप्रैल 2025 में आशीष कुमार सिंह से हुई थी, जो टाटा स्टील में ठेकाकर्मी के रूप में कार्यरत है। शादी के कुछ ही समय बाद से काजल को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसों और सामान की लगातार मांग से वह काफी परेशान रहती थी।

मायके पक्ष ने यह भी दावा किया है कि आशीष का किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी काजल को होने के बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न और तेज हो गया तथा ससुराल पक्ष उसे आत्महत्या के लिए उकसाता रहता था।

घटना के समय पति के घर पर मौजूद न होने की बात सामने आई है। बताया गया कि जब आशीष घर लौटा तो उसने काजल को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram