फॉण्ट कनवर्टर NEW

दहेज की मांग से प्रताड़ित नवविवाहिता ने की आ’त्मह;त्या, मामला दर्ज

Jharkhand News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को एमपी रोड मकान नंबर आठ में घटी। 16 दिनों पहले ही उसकी शादी हुई थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को एमपी रोड मकान नंबर आठ में घटी। 16 दिनों पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका का नाम रिता कुमारी है, जो गम्हरिया चित्रगुप्त नगर निवासी वैद्यनाथ महतो की बेटी है। उसकी शादी 29 अप्रैल को सोनारी निवासी चंदन महतो के साथ हुई थी।

घटना के समय रिता का पति चंदन घर पर नहीं था, वह काम पर गया हुआ था। तब उसकी सास सावित्री महतो ने फोन कर उसे सूचित किया कि कि रिता ने आत्महत्या कर ली है। तुरंत ही चंदन घर पहुंचा और ससुराल पक्ष के सहयोग से रिता को फंदे से उतारकर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस घटना के बाद रिता के पिता वैद्यनाथ महतो के बयान के आधार पर पति चंदन महतो, सास सावित्री महतो और ससुर देवेन महतो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रिता का आरोप था कि उसके ससुराल वाले उसे नई बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसने यह बात कई बार अपने मायके वालों को भी बताई थी।

रिता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दहेज में बाइक न मिल पाने की बात पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है और फिर उसे फंदे से लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने समाज में दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram