फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका में डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू से बेरहमी से हत्या

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है, जहां एक दंपति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है, जहां एक दंपति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोहन सोरेन और उनकी पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती गांव में अपने मामा के घर में रहते थे। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी खुद मौके पर मौजूद हैं और छानबीन की निगरानी कर रहे हैं।

हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि किसी भी साक्ष्य को हाथ से ना जाने दिया जाए। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को विभिन्न दिशाओं में रवाना किया गया है। गांव में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram