फॉण्ट कनवर्टर NEW

फल विक्रेता को गोली मारने वाले तीनों आरोपी बिहार पुलिस के जवान निकला

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े एक फल विक्रेता विवेक कुमार साह को गोली मार दी गई। वारदात के तुरंत बाद अपराधी फरार हो गए और पुलिस सतर्कता में जुट गई। शुरुआती

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े एक फल विक्रेता विवेक कुमार साह को गोली मार दी गई। वारदात के तुरंत बाद अपराधी फरार हो गए और पुलिस सतर्कता में जुट गई। शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ जब पता चला कि गोली चलाने वाले तीनों युवक बिहार पुलिस के जवान हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी एक निजी मामले को लेकर झारखंड आए थे और फल विक्रेता को गोली मारने की घटना को अंजाम देने के बाद कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे। लेकिन कोडरमा पुलिस के एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान उन्हें धर दबोचा गया। उनके पास से चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि गोली गलती से चल गई और वे डर के मारे वापस पटना लौट रहे थे। हालांकि पुलिस इस बयान को लेकर पूरी गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाल रही है। कोडरमा एसपी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं, वहीं बोकारो से एक विशेष पुलिस टीम कोडरमा पहुंच चुकी है ताकि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा सके।

घटना के बाद लक्ष्मी मार्केट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कैसे बिहार पुलिस के जवान निजी विवाद में हथियार लेकर झारखंड पहुंचे और उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत कैसे की। घायल विवेक कुमार साह का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram