फॉण्ट कनवर्टर NEW

बनई नदी पर 3 करोड़ की लागत से बनेगा डायवर्सन, सांसद ने दी जानकारी

Jharkhand News: हाल की भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए खूंटी-सिमडेगा मार्ग को जल्द राहत मिलने वाली है। सांसद कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को जानकारी दी कि बनई नदी पर टूटी पुलिया के पास डायवर्सन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत तीन करोड़ रुपये आंकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: हाल की भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए खूंटी-सिमडेगा मार्ग को जल्द राहत मिलने वाली है। सांसद कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को जानकारी दी कि बनई नदी पर टूटी पुलिया के पास डायवर्सन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा।

सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से मुलाकात की थी और तत्काल समाधान की मांग रखी थी। उल्लेखनीय है कि 19 जून को तेज बारिश ने खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा पथ पर स्थित पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके चलते ओलंपियन निक्की प्रधान के गांव हेसल और सांसद के पैतृक गांव माहिल के लिए संपर्क मार्ग बाधित हो गया।

इस विषय में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भी मंत्री से भेंट कर क्षेत्र के दो अन्य पुलों की मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की मांग की है। विधायक ने बताया कि आने वाले सावन माह में कांवरियों को खासतौर से इस मार्ग पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कमडारा-बानो मार्ग पर स्थित सोय नाले का पुल भी क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आपात सेवाओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने दोनों स्थानों पर तकनीकी टीम भेजकर स्थल निरीक्षण और वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram