Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»5 मीटर की दूरी पर अनुशासन, राेमांच, हैरतअंगेज कारनामा, सूर्यकिरण ऐयरोबेटिक टीम का पहला एयर शो सफल
Jharkhand

5 मीटर की दूरी पर अनुशासन, राेमांच, हैरतअंगेज कारनामा, सूर्यकिरण ऐयरोबेटिक टीम का पहला एयर शो सफल

By Muzaffar HussainApril 19, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-19-at-2.38.54-PM.mp4

 रांची। दर्शकगण अपनी दायीं ओर देखें, पलक झपकतेे ही आप देखेंगे भारतीय वायु सेेना के विमान पर सवार हमारे पायलट 5 मीटर की दूरी पर अनुशासन बनाते हुए आसमान में विभिन्न आकृति बनायेंगे। दर्शकगण अपनी बायीं ओर देखें, विमान आसमान को चीरते हुए उल्टी उड़ान भरेंगे। दर्शकगण अपनेे सामने देखें पांच विमान आसमान मेें तिरंगा बनाते नजर आयेंगे। यह आवाज थी सूर्यकिरण ऐयरोबेटिक टीम की कमेंटेटर सह प्रशासक कंवल संधू की और अवसर था भारतीय वायु सेवा (INDIAN AIR FORCE) के झारखंड की धरती (रांची) में आयोजित दाे दिवसीय एयर शो (AIR SHOW) के पहले दिन करतब दिखाने का। दर्शक जैसे कंवल संधू की आवाज में मंत्रमुग्ध थे। वो दायें कहती तो दर्शक दायें देखते, वाे बायें कहती तो दर्शक बायें देखते, वो पीछे मुड़ने को कहती तो दर्शक पीछे मुड़ते और पल भर में सूर्यकिरण ऐयरोबेटिक टीम आसमानी करतब दिखाकर आसमान में गुम हो जाते और नीचे जमीन पर दर्शक खुशी और रोमांच से भर जाते। वे हाथ उठाकर एवं हुटिंग कर विमान पायलटों का अभिवादन करतेे। यह नजारा पूरे एक घंंटे तक चलता रहा और लाेग आसमान में तरह-तरह केे करतब देखतेे रहे। लाेगों ने इसके लिए भारतीय वायु सेवा, सूर्यकिरण ऐयरोबेटिक टीम के डिप्टी लीडर सिधेश कार्तिक, सीनियर इंजीनियरिंग ऑफिसर अभिमन्यू त्यागी, दिवाकर शर्मा, गौरव पटेल, कमेंटेटर सह प्रशासक कंवल संधू एवं जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को हृदय सेे धन्यवाद दिया है और रांची में ऐसे आयोजन करने के लिए उनके प्रति आभार जताया हैै।

रांची में पहली बार विमान द्वारा तिरंगे को आसमान पर लहराते देखा

इस एयर शो का आयोजन आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली, नामकुम में किया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इनमेें रांचीवासी समेेत कई जिलों के दर्शक शामिल थे। लोगों ने एयर शो को करीब से देखकर सुखद रोमांच का आनंद लिया। एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम आसमान में मनोहर एवं हैरत अंगेज कारनामे से सबको हैरत में डाला। रांची के आसमान में विमान द्वारा तिरंगे को लहराया गया। भारतीय वायु सेवा के ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़ान भरते नजर आए। अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाई गई। इसके अलावा विमान उल्टी उड़ान भरते भी नजर आए।

पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत

एयर शो में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिसका जिला प्रशासन द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त कई गणमान्य अतिथि शो देेखने पहुंचे जिनमें राज्य सरकार के वरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकरियों का नाम शामिल है। CM SCHOOL OF EXCELLENCE की छात्राएं भी इस एयर शो की गवाह बनीं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री भजन्त्री के निर्देश पर उनके लिए एयर शो देखने की व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने कहा वो भी एक दिन अपने राज्य और देश का नाम ऊंचा करेंगी। सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के सदस्यों से मिलते वक्त बच्चे काफी उत्साहित दिखे। टीम के सदस्यों ने भी बच्चों की भरपूर हौसला अफजाई की। बच्चों के सवालों के जवाब भी टीम के सदस्यों के द्वारा दिए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश सेवा का भाव उत्पन्न करना

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन और इसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी का उद्देश्य उनमें देश सेवा का भाव उत्पन्न करना है ताकि आगे चलकर वो वायु सेवा में शामिल हो और देश सेवा में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि इस शो से बच्चों को भारतीय वायु सेवा की पराक्रम, कार्य कुशलता और अनुशासन की सीख मिलती है ताकि वो अपने जीवन में इसे आत्मसात कर सकें। शो देखने बुंडू प्रखंड के अमनबुरु गांव से PVTG परिवार भी पहुंचे थे। उपायुक्त के निर्देश पर PVTG परिवार के आवागमन की व्यवस्था की गई थी। सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा आसमान पर फाइटर जेट की अद्भुत कारनामे को देखकर पूरा परिवार रोमांचित दिखा। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह उनके लिए बेहतरीन अनुभव था। सभी सदस्यों ने एयर शो देखने के लिए व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का आभार जताया। मालूम हो कि अगले दिन रविवार 20 अप्रैल 2025 को भी उक्त स्थल पर टीम द्वारा यह एयर शो दिखाया जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.