फॉण्ट कनवर्टर NEW

डिमना लेक में मिला युवक का शव, निकला चाईबासा के पुलिस अधिकारी का बेटा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में डिमना लेक से 1 नवंबर को मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। यह खबर सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई। मृतक 18 वर्षीय हंश कुमार है, जो उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में डिमना लेक से 1 नवंबर को मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। यह खबर सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई। मृतक 18 वर्षीय हंश कुमार है, जो उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में रहता था। हंश करीम सिटी कॉलेज में +2 का छात्र था।

पुलिस अधिकारी का पुत्र था युवक

हंश के पिता मिथिलेश शर्मा चाईबासा जिले के नीमडीह थाना में पुलिस पदाधिकारी हैं। परिवार के लिए यह खबर किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। हंश 30 अक्टूबर की दोपहर से लापता था और परिजन उसे हर जगह तलाश रहे थे।

डिमना लेक पर मिली सुराग की कड़ी

मंगलवार को जब परिवार डिमना लेक पहुंचा, तो स्थानीय मछुआरों ने उन्हें बताया कि वहां एक शव मिला था। परिवार तुरंत बोड़ाम थाना पहुंचा और तस्वीर देखकर हंश की पहचान की। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

धार्मिक था स्वभाव, वृंदावन जाने की इच्छा जताई थी

परिवार ने बताया कि हंश धार्मिक प्रवृत्ति का था और अक्सर वृंदावन जाने की बात करता था। उसकी मौत कैसे हुई — यह अभी रहस्य है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram