फॉण्ट कनवर्टर NEW

भौंरा में हाइवा मालिक और JLKM नेता में मारपीट, पुलिस बल को करनी पड़ी कार्रवाई

Dhanbad News: धनबाद के झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात हाइवा मालिक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) नेता के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प भौंरा के परसियाबाद मोड़ पर हुई, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: धनबाद के झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात हाइवा मालिक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) नेता के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प भौंरा के परसियाबाद मोड़ पर हुई, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।

घटना में JLKM प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक हाइवा वाहन से निकलने वाला कीचड़ वहां मौजूद लोगों पर गिर गया। कार्तिक महतो ने चालक से वाहन रोकने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद हाइवा मालिक शिव कुमार यादव, जो पूर्व वार्ड पार्षद भी हैं, अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। झड़प में कार्तिक महतो का दायां हाथ टूट गया।

भीड़ का उबाल और आत्मदाह की कोशिश

मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और तीन घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान JLKM कार्यकर्ता डिस्को महतो ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से समय रहते उसे बचा लिया गया। हालांकि इससे भीड़ और अधिक आक्रोशित हो गई और सड़क पर टायर जलाकर हाइवा परिचालन रोक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू

स्थिति बिगड़ने पर सिंदरी अनुमंडल के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया। कुछ महिलाओं सहित कई लोगों को चोट आई है। घायल कार्तिक महतो को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। झरिया सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास रोका गया है, और दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर अभी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram