फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में दिनदहाड़े बीजेपी नेता को मारी गोली, CCTV में वारदात कैद

Bihar News: बिहार में चुनावी माहौल के बीच भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। घटना टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास हुई जब बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार में चुनावी माहौल के बीच भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। घटना टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास हुई जब बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और भाजपा नेता पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली बबलू यादव को लग गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले पास के फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना बबलू यादव ने स्थानीय थाने को दी थी। पुलिस ने उस समय देवानंद को गिरफ्तार किया था, जिससे नाराज होकर सूरज तांती ने बदला लेने की नीयत से भाजपा नेता पर हमला किया।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram