फॉण्ट कनवर्टर NEW

DGP विनय कुमार होंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, अंजनी कुमार सिंह बने सूचना आयुक्त

बिहार के DGP विनय कुमार को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनने की बात

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार के DGP विनय कुमार को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

विनय कुमार 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं और बिहार के DGP के पद पर रह चुके हैं। सितंबर 2026 में उनके लंबी छुट्टी पर जाने की खबर सामने आई थी। उनका सेवा विस्तार दिसंबर 2026 तक बताया गया था।

अंजनी कुमार सिंह बने सूचना आयुक्त

वहीं, अंजनी कुमार सिंह को बिहार राज्य सूचना आयोग का सूचना आयुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक सेवा में लंबे अनुभव वाले अंजनी कुमार सिंह अब RTI से जुड़े मामलों के निपटारे में भूमिका निभाएंगे।

RTI मामलों की सुनवाई में अहम जिम्मेदारी

मुख्य सूचना आयुक्त का पद राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण होता है। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत सूचना उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों की सुनवाई और अपील की प्रक्रिया में आयोग की अहम भूमिका होती है।

विनय कुमार के मुख्य सूचना आयुक्त बनने की सहमति की खबर ऐसे समय में आई है, जब बिहार में नए DGP के चयन की प्रक्रिया भी चर्चा में है। हालांकि, नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना और पदभार ग्रहण की तारीख जारी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram