फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जिला मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए उपायुक्त, दिए शैक्षणिक टिप्स

रांची। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री 19 फरवरी 2025 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रांची के सभागार में आयोजित मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री 19 फरवरी 2025 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रांची के सभागार में आयोजित मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आहुत किया गया। इस दाैरान उपायुक्त ने सभी मुखिया से कहा आप सभी शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। विद्यालय के शिक्षा में कैसे सुधार हो, 100% प्रतिशत बच्चों का नामांकन कैसे हो इस पर मंथन की आवश्यकता हैै। सभी मुखिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय की गतिविधियों का सामाजिक अनुश्रवण करें। शिक्षा के विकास में  महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुल 19 मुखिया को उपायुक्त ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं जिला के निर्वाचित सभी प्रखंडों के मुखियागण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साव, जिला परियोजना कार्यालय के सभी परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बच्चे शत प्रतिशत विद्यालय आएं

उपायुक्त ने कहा सभी पंचायतों क़े मुखिया की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी पंचायत क़े बच्चे शत प्रतिशत विद्यालय आएं। सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले इस पर सभी सम्बंधित पदाधिकारी और शिक्षक विशेष ध्यान दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram