फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 19 फरवरी 2025 को जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 19 फरवरी 2025 को जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने खनन पट्टा पर मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देशों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जाली मुद्रांकाे की बिक्री रोकने हेतु औचक सत्यापन करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत किये जाने वाले कार्याें को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यादेश जारी होने के बाद वेंडर द्वारा कार्य में अनियमितता बरतने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह, सहायक समाहर्त्ता आदित्य पांडेय, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वरनाथ आलोक एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram