Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी! पंचायत ने बिना मुहूर्त के ही करवा दिए सात फेरे
Uttar Pradesh

प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी! पंचायत ने बिना मुहूर्त के ही करवा दिए सात फेरे

By Samsul HaqueFebruary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Deoria, (UP): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलना काफी महंगा पड़ गया। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव का एक युवक भाटपाररानी क्षेत्र के महुजा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। 6 फरवरी की रात जब वह प्रेमिका के घर के पास था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया।

मामला गरमाता देख गांव के प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चली बातचीत और प्रेम संबंधों की स्वीकारोक्ति के बाद, सामाजिक मर्यादा का हवाला देते हुए ग्राम प्रधान ने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों परिवारों ने इस पर अपनी सहमति दे दी।

बिना किसी तामझाम और शुभ मुहूर्त का इंतजार किए, तत्काल एक पंडित को बुलाकर गांव के ही एक कमरे में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। युवक और युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। इस सादगी भरी शादी के दौरान मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। तय किया गया है कि युवती की विदाई 13 फरवरी को की जाएगी।

यूपी के देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया

युवक के पकड़े जाने के बाद गांव में गहमा गहमी का माहौल रहा। पंचायत हुई कि इस मामले में क्या किया जाये ?

पंचों की सहमति बनी कि लड़का-लड़की की शादी करा दी जाए. फिर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार लड़का लड़की… pic.twitter.com/FnpCLzRjLu

— Priya singh (@priyarajputlive) February 10, 2026

इस पूरी घटना और शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ‘ऑन द स्पॉट’ शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, यह शादी पूरे इलाके में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का धंधा, GST विभाग हैरान

June 20, 2026

ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो यात्री ने फैला दी बम की खौफनाक अफवाह!

June 16, 2026

वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का बड़ा धमाका: 7 असलहा तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.