Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»योगी की खुली चेतावनी: कयामत तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, कायदे में रहो!
Uttar Pradesh

योगी की खुली चेतावनी: कयामत तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, कायदे में रहो!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में रामद्रोहियों पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा और कानून तोड़ने वालों का रास्ता सीधे जहन्नुम जाता है।
By Samsul HaqueFebruary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Barabanki, (UP): उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित विराट महायज्ञ और श्री रामार्चा पूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी अपने पुराने तेवर में नजर आए और उन्होंने राम मंदिर विरोधियों तथा बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण संभव नहीं है।

सीएम ने विपक्षी दलों और अवसरवादी नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग संकट आने पर ही प्रभु राम को याद करते हैं और बाकी समय उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। जो लोग रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे और रामकाज में बाधा उत्पन्न करते थे, वे आज भी बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं। उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला।”

योगी आदित्यनाथ ने कड़े लहजे में नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को कयामत के भरोसे जीने के बजाय हिंदुस्तान के कानून और कायदे का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने एक लोकप्रिय मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा, “कानून मानोगे और कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे।” सीएम ने आगे कहा कि अगर कोई कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो वह कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि कानून का उल्लंघन करने वालों का रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है।

बाराबंकी में सीएम योगी के इस भाषण के दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सीएम ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी अराजक तत्व को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गिरफ्तार 5 आरोपियों का हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट

July 8, 2026

UP Mango Festival 2026: 800 वैरायटी के आम, GI टैग वाले मलीहाबादी दशहरी की रही खास पहचान

July 3, 2026

सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, शिक्षकों को देंगे बड़ी चिकित्सा सुविधा

July 3, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.