Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | देवघर श्रावणी मेला शुरू : इस बार क्या है AI से जुड़ी खास बात?
#Trending

देवघर श्रावणी मेला शुरू : इस बार क्या है AI से जुड़ी खास बात?

By Muzaffar HussainJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Deoghar News : झारखंड के देवघर में हर साल आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय यादव और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने संयुक्त रूप से दुम्मा द्वार पर फीता काटकर किया।

इस मौके पर तीनों मंत्रियों ने मंदिर के तीर्थ पुरोहितों के साथ पूजा-अर्चना कर मेला के सफल संचालन की कामना की। मंत्रीगण ‘बम-बम भोले’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के संग भावनात्मक रूप से जुड़े नजर आए।

इस बार खास हैं तैयारियां
पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि इस बार मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए अब तक की सबसे विस्तृत तैयारियां की हैं। उन्होंने देवघरवासियों से आग्रह किया कि वे श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करें, ताकि झारखंड की सकारात्मक छवि पूरे देश-दुनिया में जाए।

सुदिव्य कुमार ने यह भी घोषणा की कि अगले सावन तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो फ्लाईओवर बनवाने की योजना है, जिस पर प्रशासनिक चर्चा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन रांची में केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सके।

अन्य मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं
पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में श्रावणी मेला अग्रणी है। यह केवल आस्था नहीं, राज्य की संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। श्रम मंत्री संजय यादव ने कहा कि यह मेला न केवल देवघर बल्कि संपूर्ण संथाल क्षेत्र के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और सम्मान दोनों मिलता है।

महत्वपूर्ण उपस्थिति
इस मौके पर विधायक सुरेश पासवान, देवेंद्र कुंवर, उदय शंकर सिंह, DC नमन प्रियेश लकड़ा, SP एपी डुंगडुंग और कई अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। गौरतलब है कि 11 जुलाई से शुरू हो रहे मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु 110 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Baba Baidyanath Dham Yatra Deoghar Shravani Mela 2025 Jharkhand religious event Shravani Mela inauguration news Sultanganj to Deoghar padyatra झारखंड धार्मिक आयोजन देवघर श्रावणी मेला 2025 बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा ट्रेन श्रावणी मेला उद्घाटन समाचार सुल्तानगंज से देवघर पदयात्रा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.