फॉण्ट कनवर्टर NEW

अस्पताल परिसर का निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु दिए गए निर्देश

Gumla News : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में SDO सदर राजीव नीरज के द्वारा आज सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाई गईं, जिनपर तत्काल सुधार के निर्देश

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla News : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में SDO सदर राजीव नीरज के द्वारा आज सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाई गईं, जिनपर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों एवं प्रमुख स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर अथवा अन्य कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं किया गया है। अस्पताल परिसर में प्रत्येक दिन दो बार सफाई किए जाने का निर्देश है, किंतु मौके पर सफाई की कोई उपस्थिति नहीं दिखी।

इसके अतिरिक्त, रसोईघर के बाहर का क्षेत्र भी गंदगी से युक्त पाया गया, जिसे अब तक साफ नहीं किया गया था। इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल परिसर और उसके आस-पास की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टरवार चार्ट प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे मरीजों और परिजनों को उचित जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में स्थापित CCTV मॉनिटरिंग स्क्रीन कार्यशील नहीं है, जिसपर 24×7 सुचारू रूप से कार्यशील बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

SDO सदर ने कहा कि अस्पताल जैसी सार्वजनिक सेवा संस्था में स्वच्छता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, और संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram