Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»देवघर ब्लड बैंक में तकनीकी लापरवाही, मरीजों की जान पर बन आई, जानें
Jharkhand

देवघर ब्लड बैंक में तकनीकी लापरवाही, मरीजों की जान पर बन आई, जानें

देवघर के सदर अस्पताल दुर्दशा
By Samsul HaqueMay 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: देवघर के पुराना सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पिछले एक साल से एलाइजा जांच मशीन खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को दिए जाने वाले खून की जांच मैनुअल तरीके और रैपिड किट से की जा रही है। यह स्थिति न केवल चिकित्सा मानकों के खिलाफ है, बल्कि गंभीर संक्रमणों के फैलाव का खतरा भी बढ़ा रही है।

जानकारी के अनुसार, एलाइजा मशीन खून की जांच का सबसे विश्वसनीय तरीका मानी जाती है। इसी के माध्यम से खून में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी जैसी बीमारियों की सटीक जांच होती है। लेकिन ब्लड बैंक में वर्षों पहले लगाई गई एलाइजा मशीन अब खराब हो चुकी है। मशीन की केलिब्रेशन गड़बड़ होने के कारण जांच में सही रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, जिससे इसका उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

ब्लड बैंक प्रभारी और सिविल सर्जन ने कई बार विभाग को नई मशीन की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन ने भी इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन वह भी अधूरी रह गई।

फिलहाल, ब्लड बैंक में प्रतिदिन 35 से 40 यूनिट रक्त का संग्रहण और वितरण होता है। इसमें थैलेसीमिया से पीड़ित करीब तीन से चार मरीज नियमित रूप से खून प्राप्त करते हैं। मैनुअल जांच और रैपिड किट के भरोसे मरीजों को खून दिया जा रहा है, जो कि जोखिम भरा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रैपिड किट से जांच पूर्ण रूप से भरोसेमंद नहीं होती और कई बार संक्रमण छिपा रह सकता है। ऐसे में बिना एलाइजा जांच के खून देना एक गंभीर लापरवाही है।

देवघर जैसे धार्मिक और चिकित्सा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जिले में ब्लड बैंक की यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में त्वरित और गंभीर कदम उठाने की जरूरत है, ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

RECENT ADDA.

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

खारकीव में रूसी ड्रोन का कहर: नेशनल पोस्ट ऑफिस तबाह, दो की मौत!

June 9, 2026

वेस्ट बैंक में गिरी ईरानी मिसाइल: मलबे के पास बैठे इजरायली की तस्वीर वायरल!

June 9, 2026

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

आयरलैंड का अनोखा मेला: यहां सिर्फ ‘लाल बाल’ वालों को ही मिलती है एंट्री!

June 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.