फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पेरवाघाघ पिकनिक मानने गये RIMS के 26 छात्र, 4 डूबे, एक की हालत गंभीर

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से खूंटी जिले के प्रसिद्ध पेरवाघाघ फॉल में रविवार (18 मई) को RIMS के छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के 26 छात्र पिकनिक मनाने के उद्देश्य से तोरपा प्रखंड स्थित इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से खूंटी जिले के प्रसिद्ध पेरवाघाघ फॉल में रविवार (18 मई) को RIMS के छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के 26 छात्र पिकनिक मनाने के उद्देश्य से तोरपा प्रखंड स्थित इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान नहाते समय 4 छात्र नदी में डूब गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नहाते वक्त अभिषेक माइकल खलखो, कीर्ति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी अचानक पानी की तेज धार में बहने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बाकी छात्रों ने तत्काल प्रयास कर उन्हें पानी से बाहर निकाला। सभी को किसी तरह सुरक्षित बाहर लाया गया, लेकिन अभिषेक माइकल खलखो (24) की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।

गंभीर रूप से घायल माइकल खलखो को तत्काल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत RIMS रांची रेफर कर दिया। वहीं अन्य तीन छात्रों – कीर्ति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी – को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया और कई छात्र मानसिक रूप से काफी आहत दिखे।

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है। पेरवाघाघ फॉल जैसे प्राकृतिक स्थल पर जहां हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं, वहां सुरक्षा के कोई स्थायी उपाय नहीं हैं। प्रशासन को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा गार्ड और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram