Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»लाल किला धमाका: NIA ने सातवें आरोपी सोयाब को धरा, 10 दिन रिमांड
India

लाल किला धमाका: NIA ने सातवें आरोपी सोयाब को धरा, 10 दिन रिमांड

लाल किला कार बम धमाका केस में एनआईए ने सातवें आरोपी सोयाब को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड दी। वह मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी को पनाह और केमिकल देने में शामिल था।
By Samsul HaqueNovember 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार बम धमाके की जांच में बुधवार को अहम मोड़ आया। एनआईए (NIA) ने इस मामले में सातवीं गिरफ्तारी करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सोयाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी को छिपने की जगह दी थी, केमिकल पहुंचाए थे और किराए का मकान दिलाया था।

इस खबर को भी पढ़ें :  25 साल में 25 धमाके! दिल्ली पर मंडरा रहा कितना बड़ा खतरा?

उमर को दी थी पनाह, लैब केमिकल भी मुहैया कराए

एनआईए (NIA) की जांच में पता चला कि सोयाब फरीदाबाद की अलफला यूनिवर्सिटी में लैब असिस्टेंट था। इसी पद का फायदा उठाकर उसने उमर को विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन दिलवाए। इसके अलावा उसने हरियाणा के नूंह के हिदायत कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के पास उमर के लिए एक किराए का मकान भी तय कराया, जिसे आगे चलकर उमर ने अपना अड्डा बनाया।

इस खबर को भी पढ़ें : दिल्ली कार ब्लास्ट में जैश का कनेक्शन! जांच में मिला नया मोड़?

धमाके तक उमर की हर मूवमेंट में सोयाब की भूमिका

धमाके से पहले उमर ने इसी मकान में विस्फोटक सामग्री रखी। धमाके के दिन वह फिरोजपुर झिरका पहुंचा, वहां से एटीएम से नकद निकाला, फिर मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली आया और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई20 कार में बम विस्फोट कर दिया। इस हमले में 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हुए थे। कई गाड़ियों में आग लग गई थी।

इस खबर को भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट केस: 10 दिन तक आतंकी उमर यहीं छिपा था? कॉलोनी में खौफ का माहौल

कोर्ट ने दी 10 दिन की रिमांड, पूछताछ होगी तेज

पटियाला हाउस कोर्ट ने सोयाब को 10 दिन की एनआईए (NIA) हिरासत में भेज दिया है, ताकि एजेंसी उससे नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर सके। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी आमिर राशिद अली की रिमांड भी सात दिन और बढ़ा दी गई है। एनआईए (NIA) ने बताया कि पूरा मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उजागर किए गए एक बड़े सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके धागे भारत से बाहर तक फैले हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : Delhi Blast की जांच में नया ट्विस्ट, मेडिकल पढ़ाई की आड़ में जुटाया केमिकल

कैबिनेट ने हमले को ‘आतंकी घटना’ घोषित किया, जांच में तेजी के आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस हमले को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घटना घोषित किया गया। केंद्र सरकार ने एनआईए (NIA) और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि जांच में पूरी गति लाई जाए और सभी आरोपियों व उनके स्लीपर सेल को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

इस खबर को भी पढ़ें : Delhi Blast Case: दिल्ली धमाकों का तार ठाणे जिला तक?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.