Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

टॉपर को मंच, बाकी को इंतज़ार… उपाधि प्रमाण पत्र पर बवाल, जानें कहां?

Chaibasa News: विश्वविद्यालय में उपाधि प्रमाण पत्र वितरण को लेकर अचानक माहौल गर्म हो गया है। छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने प्रशासन पर भेदभाव और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न सिर्फ छात्रों के साथ अन्याय है बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

टॉपर को सम्मान, बाकी छात्रों को महीनों इंतज़ार

पिंगुवा के मुताबिक टॉपर छात्रों को दीक्षांत समारोह में सम्मान के साथ प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि सामान्य छात्रों को हफ्तों–महीनों की देरी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि “प्रमाण पत्र हर छात्र का अधिकार है, इसे श्रेणी के आधार पर बांटना शर्मनाक है।”

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह की तैयारी में व्यस्त है, लेकिन बुनियादी कामों—जैसे परिणाम वितरण, प्रमाण पत्र उपलब्धता और छात्र सुविधाओं—को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर रहा है।

‘राज्यपाल के सामने हकीकत छुपाने में जुटा प्रशासन’

सनातन पिंगुवा ने कहा कि दीक्षांत समारोह के नाम पर चमक-दमक दिखाई जा रही है ताकि राज्यपाल के सामने विश्वविद्यालय की वास्तविक समस्याओं पर पर्दा डाला जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन “दिखावे की नीति” छोड़कर छात्रों की असली जरूरतों पर ध्यान दे।

छात्र मोर्चा ने रखीं चार मांगें

छात्र मोर्चा ने प्रशासन के सामने चार अहम मांगें रखी हैं—

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

  1. हर छात्र को समय पर और बिना भेदभाव के उपाधि प्रमाण पत्र मिले।

  2. दीक्षांत समारोह छात्र-केंद्रित हो, न कि प्रशासन-केंद्रित।

  3. प्रमाण पत्र वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए।

  4. छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर सुनवाई और समाधान हो।

शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी

पिंगुवा ने साफ चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सुधार नहीं करता, तो छात्र मोर्चा बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा। छात्रों में इस मुद्दे को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *