फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में कूदने वाली युवती की हुई पहचान, शव बरामद

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के मानगो ब्रिज से गुरुवार को स्वर्णरेखा नदी में कूदने वाली महिला की पहचान आखिरकार हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसका शव बिरसानगर लुपुंगडीह क्षेत्र से बरामद किया। मृतका का नाम नाजिया परवीन (20 वर्ष) था। तलाक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के मानगो ब्रिज से गुरुवार को स्वर्णरेखा नदी में कूदने वाली महिला की पहचान आखिरकार हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसका शव बिरसानगर लुपुंगडीह क्षेत्र से बरामद किया। मृतका का नाम नाजिया परवीन (20 वर्ष) था।

तलाक के बाद रह रही थी अलग, नहीं मिली थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक, नाजिया की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग रह रही थी। फिलहाल वह कहां और किसके साथ रह रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद परिजनों ने किसी भी थाने में न तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, न ही कोई शिकायत दी।

बुर्का और चप्पल से मिली पहचान की कड़ी

गुरुवार को नदी में कूदने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी चर्चा हुई। घटनास्थल से पुलिस को एक बुर्का और चप्पल मिला, जिससे अंदाजा लगाया गया कि महिला ने जानबूझकर छलांग लगाई है।

तेज बहाव और बारिश के कारण गोताखोरों को तलाश में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन शुक्रवार को शव बरामद हो गया।

मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नाजिया ने यह आखिरी कदम क्यों उठाया, क्या वह मानसिक तनाव में थी या उसके जीवन में और कोई सामाजिक दबाव था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram