फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सनसनी, दाइगुट्टू नाला से बरामद हुआ युवक का शव, जांच शुरू

Jamshempur News: मानगो थाना क्षेत्र स्थित दाइगुट्टू नाला से शनिवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल मानगो थाना पुलिस को दी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव कहीं दूर से पानी के बहाव के साथ बहकर दाइगुट्टू नाला तक पहुंचा और वहीं आकर फंस गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

मानगो थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram