फॉण्ट कनवर्टर NEW

गिरिडीह में तीन दिनों से लापता युवक का कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में सोमवार सुबह कुएं से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के बलदेव रजक के बेटे रंजीत रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में सोमवार सुबह कुएं से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के बलदेव रजक के बेटे रंजीत रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच कुएं से उनका शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

तीन दिनों से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, रंजीत रजक तीन दिनों से घर से लापता थे। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव तैरता देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान रंजीत रजक के रूप में हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने पर औंरा पंचायत के उपमुखिया जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बगोदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मौत के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, दुर्गा पूजा के बीच हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram