रांची: रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार की गई व्यवस्थाओं की जांच की।
CCTV और सुरक्षा व्यवस्था देखी
निरीक्षण के दौरान DC ने EVM वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था की भी जांच की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस की सुरक्षा और संचालन से जुड़े सभी नियमों का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पालन किया जाए।
हर महीने भेजना होगा रिपोर्ट
DC ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट हर महीने तय समय पर भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाए। रिपोर्ट में सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी शामिल करने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




