फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में दामोदर बचाओ आंदोलन तेज, स्वच्छता अभियान शुरू

Bokaro news: आज दिनांक 12-4-26 को जैनामोड मां चंडी माता मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की अहम बैठक जारीडीह प्रखंड संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमे पहला कार्यक्रम विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: आज दिनांक 12-4-26 को जैनामोड मां चंडी माता मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की अहम बैठक जारीडीह प्रखंड संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमे पहला कार्यक्रम विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 26 को रांची में माननीय विधायक सरजू राय जी के आवासीय कार्यालय में मनाया जाएगा,साथ ही साथ 22-5-26 को जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा, 25 मई 26 को गंगा दशहरा के अवसर पर देव नद दामोदर महोत्सव 26 का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थान पर करने का निर्णय लिया गया है,भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 26 से 21 अप्रैल 26 को हो गा दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ता इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ बोकारो स्वस्थ चास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी इस बैठक में प्रमुख रूप अशोक जगनानी ,रामाधार सिंह यादव,डॉ पूर्णेंदु गोस्वामी, सेनुहल सौदागर, अभिषेक कुमार सिंह, गोपाल शाह, करमचंद गोप, गौरी शंकर सिंह, अशोक यादव, रंजीत महतो, कमल किशोर सिंह, प्रमुख रूप से इस बैठक में मौजूद रहे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram