फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिंड्राजोड़ा कांड में 28 पुलिसकर्मी निलंबित, बड़ा खुलासा

Bokaro news:- बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नई गठित एसआईटी टीम ने महज एक दिन के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नई गठित एसआईटी टीम ने महज एक दिन के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मृतका का कंकाल, कपड़े तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही और आरोपी को बचाने की कोशिश सामने आई है।
आरोप यह भी है कि मामले में पैसे के लेन-देन और पार्टी तक की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे की जांच जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram