फॉण्ट कनवर्टर NEW

डालसा की टीम पहुंची घर-घर, सुनी समस्याएं, चलाया जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत मांडर प्रखंड की महुआजारी पंचायत और दर्जीजाड़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत मांडर प्रखंड की महुआजारी पंचायत और दर्जीजाड़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सुमन ठाकुर ने मानसिक बीमारी और बौद्धिक क्षमता वाले लोगों के लिए कानूनी सेवा योजना-2024 और मेंटल हेल्थ केयर एक्ट-2017 के बारे में बताया। उन्होंने मानसिक रूप से बीमार लोगों के इलाज, स्वास्थ्य बीमा और इलाज के दौरान गोपनीयता के अधिकार की जानकारी दी।

ग्रामीणों को दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, सुगम पुस्तकालय और ऑनलाइन लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

डालसा की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। प्री-लिटिगेशन, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया समझाई गई। ग्रामीणों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।

पीएलवी कालिन्दर गोप और पम्मी देवी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और डालसा से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

घर-घर पहुंची टीम

दर्जीजाड़ी गांव में डालसा की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान, पशुपालन शेड, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन और लेबर कार्ड से जुड़े आवेदन लिए गए।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से करीब 650 लोगों को जागरूक किया गया। डालसा के पीएलवी हरिराम करमाली, तालिब अंसारी समेत अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को मध्यस्थता, लोक अदालत, बाल विवाह और बाल श्रम से जुड़े मामलों की भी जानकारी दी।

यह कार्यक्रम 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के प्रथम चरण के तहत आयोजित किया गया। अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश और डालसा रांची के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram