फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में अपराधियों ने की फायरिंग, पोकलेन में लगाई आग

कुड़ु-उदयपुर रोड पर अपराधियों ने देर रात जमकर फायरिंग की और सड़क किनारे खड़ी लोडर पोकलेन में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा: कुड़ु-उदयपुर रोड पर अपराधियों ने देर रात जमकर फायरिंग की और सड़क किनारे खड़ी लोडर पोकलेन में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सड़क पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, घटना में राहुल सिंह गैंग से जुड़े अपराधियों की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग और पोकलेन में आग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram