Bokaro News: आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की ओर से ठेका मजदूरों के जुल्म और अत्याचार के खिलाफ मजदूर विरोधी प्रबंधन एवं ठेकेदार पर हल्ला बोल का नारा देते हुए अधिशासी निदेशक वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कामरेड रामाश्रय प्रताप सिंह ने कहा कि प्लांट का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाओ, ठेका मजदूरों पर 20% छटनी करने का मनोवैज्ञानिक दबाव देना बंद करो, मिनिमम वेज की वेतन की गारंटी के लिए बीएसएल में काम करने वाला ठेका मजदूरों को 60 वर्ष की सेवा की गारंटी के लिए ठेकेदार बदले मजदूर वही रहे की नीति लागू करने के लिए समान काम के लिए समान मजदूरी सेल में स्टील वेज मिनिमम ₹26000 लागू करने के लिए, मिनिमम वेज भुगतान नहीं करने वाले उचित फाइनल भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदार को चिन्हित कर ब्लैकलिस्टेड किया जाए साथ ही साथ भ्रष्ट अधिकारी को भी चिन्हित कर दंडित किया जाए| सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण ठेका मजदूरों को मुहैया कराया जाए| ठेका मजदूरों के इलाज के लिए बी जी एच में व्यवस्था की जाए बच्चों को पढ़ाई के लिए बीएसएल द्वारा संचालित स्कूलों की में व्यवस्था की जाए, क्वार्टर ठेका मजदूरों को भी मुहैया कराया जाए सभी ठेका मजदूरों को वार्षिक इंक्रीमेंट, मकान भाड़ा भत्ता साइकिल भता यात्री पाली भता, कैंटीन भता , स्पेशल भत्ता इंसेंटिव रिवॉर्ड की व्यवस्था की जाए| ठेका अवधि तक गेट पास निर्गत किया जाए, ठेका नीति में आवश्यक परिवर्तन का ठेका मजदूरों को जब की सुरक्षा की जाए| स्थाई प्रकृति के कार्य में कर रहे ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए| फाइनल रकम से वार्षिक बोनस का भुगतान अलग कर दुर्गा पूजा के समय बीएसएल की तरह बोनस का भुगतान ठेका मजदूरों को भी किया जाए| सभी प्रकार के एन आई टी निविदा में प्रस्तावना के अंतर्गत पूर्व के भांति सुरक्षा को देखते हुए कुशल, अर्ध कुशल, कुशल, आती कुशल की संख्या आईडी के आधार पर समावेश करने की गारंटी की जाए अन्यथा प्लांट के अंदर ठेका मजदूर हड़ताल पर जाएंगे|
मुख्य रूप से प्राण सिंह, ओम प्रकाश राय पप्पू, मोइन आलम, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश, सकी इमाम, अच्छे मंडल, सत्येंद्र मांझी, मंजूर अंसारी, रंजीत रजक, आनंद, दिलीप, धर्मेंद्र, शंकर, गुड्डू, वीरेंद्र, सनातन, गोरा, राम प्रसाद, बलिराम, वीरू आनन्द, ,मीणा,परिदृश,लक्ष्मण रासराज आदि।



