फॉण्ट कनवर्टर NEW

कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करेगी कांग्रेस : प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शुरू होगा विशेष समाधान दिवस

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए संगठन को अधिक मजबूत, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 24 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ‘शिकायत और निवारण कार्य दिवस’ कार्यक्रम का

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए संगठन को अधिक मजबूत, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 24 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ‘शिकायत और निवारण कार्य दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सीधे निर्देश पर लिया गया है। इस खास मुहिम का मुख्य उद्देश्य जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम कांग्रेसजनों की व्यक्तिगत या संगठनात्मक शिकायतों को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा सम्मान

कांग्रेस का मानना है कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही होते हैं। पार्टी में उनके सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत 24 मई को सभी जिला कांग्रेस कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लिखित रूप में शिकायतें दर्ज की जाएंगी।

इन सभी शिकायतों को एकत्रित कर प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा, जहां एक निष्पक्ष और समन्वित टीम इन पर त्वरित कार्रवाई करेगी। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अंतिम पंक्ति में खड़ा कार्यकर्ता भी अपनी बात सीधे संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram