फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्य न्यायाधीश से टकराव! अधिवक्ता संघ का शांति से विरोध शुरू

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की आमसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार सुबह 10:15 बजे एस्केलेटर के पास आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और मौजूदा न्यायिक समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। इस बैठक में दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की आमसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार सुबह 10:15 बजे एस्केलेटर के पास आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और मौजूदा न्यायिक समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। इस बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

पहला प्रस्ताव यह था कि 10 जुलाई 2025 को अधिवक्ता कोर्ट संख्या-1 से एक दिन की पूर्ण अनुपस्थिति दर्ज करेंगे। दूसरा प्रस्ताव यह था कि 11 जुलाई से सभी अधिवक्ता सफेद रिबन पहनकर शांतिपूर्ण व प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करेंगे।

यह विरोध हाल ही में मुख्य न्यायाधीश द्वारा पीठों (Benches) के अनुचित गठन में संशोधन से इनकार किए जाने के खिलाफ है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे न सिर्फ सिविल और आपराधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है, बल्कि लंबित मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर मुख्य न्यायाधीश से मिला और रोस्टर व्यवस्था में बदलाव की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद यह सामूहिक निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे गरिमा व अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण विरोध में भाग लें और न्यायिक प्रणाली की मर्यादा बनाए रखें। बैठक में अध्यक्ष रितु कुमार, महासचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष प्राण प्रणय समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram