Bermo : बेरमो कोयलांचल में कार्यरत श्रमिक संगठनों इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू एवं एक्टू से संबद्ध ढोरी एरिया के यूनियन पदाधिकारी की बैठक दौरी जीएम कार्या लय के सभागार में गुरुवार को हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोयला मजदूरों के वेतन समझौता के लिए अविलंब 11 वां बकाया प्रावधानों को लागू करने एवं 12 वां जेबीसीसीआई का गठन करने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को ढ़ोरी जीएम महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सोपा जाएगा। साथ ही प्रदर्शन के पूर्व पुराना बीड़ीओ से जुलूस के रूप में जीएम कार्या लय पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक मे यंनियन नेता आर उनेश, जितेंद्र दूबे, धीरज पांडेय, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, जयनाथ मेहता,भीम महतो, मुरारी सिंह, जवाहर लाल यादव, महारुद्र सिंह, ओम शंकर सिंह, बुटल महतो, करम चंद बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





