रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी मां रूपी सोरेन से मिलने रांची के हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से उनकी तबीयत की जानकारी ली। सीएम के अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद रूपी सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



