फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म पर किए धार्मिक अनुष्ठान, परिजनों के साथ निभाईं रस्में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म की रस्में पूरी कीं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म की रस्में पूरी कीं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए।

दशकर्म के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परंपरा के अनुसार भोजन परोसने की रस्म भी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपनी मां रूपी सोरेन को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सभी धार्मिक रस्मों में भाग लिया। इस दौरान नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर दशकर्म से जुड़े अनुष्ठान संपन्न किए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram