फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 219वें उर्स में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, मजार पर की चादरपोशी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना और मजबूत हो। उन्होंने उर्स में शामिल सभी श्रद्धालुओं और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram