फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम…

Ranchi : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि इस साल सितंबर तक सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओवर निर्माण का काम पूरा हो जाना चाहिये। यह ट्रैफिक समस्या को ठीक-ठाक करने का एक बेहतर विकल्प है। इस काम में देरी नहीं होनी चाहिये। उनका मकसद है

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि इस साल सितंबर तक सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओवर निर्माण का काम पूरा हो जाना चाहिये। यह ट्रैफिक समस्या को ठीक-ठाक करने का एक बेहतर विकल्प है। इस काम में देरी नहीं होनी चाहिये। उनका मकसद है राजधानी रांची में रहनेवाले लोगों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले। CM चंपई सोरेन आज फ्लाईओवर और रिंगरोड निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

CM को बताया गया कि राज्य में 12 फ्लाईओवर निर्माण बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें सरायकेला में दो और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जायेगा। वहीं बाकी 9 फ्लाईओवर राजधानी रांची में बनाये जायेंगे। बैठक में मौजूद पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है, वहीं रांची के करमटोली से रिम्स होते हुये बूटी मोड़ तक और हिनू से बिरसा चौक होते हुये डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किये जाने का डीपीआर बनाया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में 2 IAS इधर से उधर, एक को अतिरिक्त प्रभार

इस खबर को भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े बड़ा कांड, शहर में नाकाबंदी… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : बंगाल, सिक्किम, असम समेत 12 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इस खबर को भी पढ़ें : कुवैत अग्निकांड: PM ने की मृतक के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा

इस खबर को भी पढ़ें : प्रेमिका को घर बुला दोस्तों से कराया गैं’गरे’प, वीडियो भी बनाया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram