फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो दिन बंद रहेंगी KG से 12वीं तक की कक्षाएं, शिक्षकों को आना होगा स्कूल

भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची जिले के स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को पढ़ाई स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी, निजी, गैर-सरकारी सहायता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची जिले के स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को पढ़ाई स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी, निजी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाएं दो दिनों तक नहीं चलेंगी।

भारी बारिश को लेकर रांची में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है।

निजी स्कूलों में परीक्षा को लेकर दी गई छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन निजी स्कूलों में 28 या 29 अक्टूबर को पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे परीक्षा आयोजित करने के संबंध में खुद फैसला ले सकते हैं।

हालांकि, परीक्षा कराने वाले स्कूलों को इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी।

शिक्षकों की छुट्टी नहीं, स्कूल आना अनिवार्य

दो दिनों तक विद्यार्थियों की कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों को पूरा करेंगे।

सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। साथ ही लोगों को तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

Read more : राजगीर में रग्बी का रोमांच, ‘हाका’ की गूंज के बीच CM सम्राट ने बजाया बिगुल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram