फॉण्ट कनवर्टर NEW

टूर के लिए पैसे न मिलने पर 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

चैनपुर थाना क्षेत्र के डिपा बुकमा गांव में संत अन्ना स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में एसबेस्टस के पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी सुधीर बड़ा की बेटी के रूप में की गई है। इस दुखद

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के डिपा बुकमा गांव में संत अन्ना स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में एसबेस्टस के पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी सुधीर बड़ा की बेटी के रूप में की गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतका की मां नीलिमा बड़ा के अनुसार, छात्रा किसी टूर पर पुरी जाने के लिए परिजनों से रुपयों की मांग कर रही थी। घर वालों ने उसे पहले 1,000 रुपये दिए थे, लेकिन वह 4,000 रुपये और मांग रही थी। जब परिजनों ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मां ने यह भी बताया कि घटना से पहले छात्रा चैनपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और शाम को लौटने के बाद फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को प्रेम प्रसंग के कोण से भी जोड़कर देख रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर जिला परिषद प्रतिनिधि मेरी लकड़ा और प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर मौके पर पहुंचीं। वहीं, सूचना पाकर चैनपुर थाना के एसआई विजय उरांव और एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram