फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमुई मामले में आरोपियों पर शिकंजा, पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों की अलग-अलग राय

जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी शुरू की और जांच के लिए एसआईटी का गठन

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी शुरू की और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। बाद में मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जाने को लेकर भी पुलिस ने लोगों से इसे आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो और पोस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई पर लोगों की प्रतिक्रिया

मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की सराहना की है। वहीं, घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर सवाल उठे हैं।

लखीसराय की मोनालिसा ने कहा कि शुरुआत में घटना का वीडियो देखकर उन्हें काफी चिंता हुई थी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तत्परता से उन्हें उम्मीद जगी है।

पटना के सूजल कुमार ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि कुछ घंटों के भीतर हुई कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ सकता है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के नतीजे भी महत्वपूर्ण होंगे।

वीडियो वायरल नहीं करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा न करें। इससे पीड़िता की पहचान उजागर हो सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram