फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की जांच पूरी, 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने झारखंड और बिहार के 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 5200 पन्नों की पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने झारखंड और बिहार के 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 5200 पन्नों की पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। इस कार्रवाई के बाद मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

CID की जांच में पेपर लीक के पीछे झारखंड और बिहार में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह की भूमिका सामने आई है। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

आरोप पत्र में देवघर जिले के मार्गोमुंडा निवासी सुषमा उर्फ सुषमा तिवारी, अक्षय तिवारी और अभय तिवारी शामिल हैं। इनके अलावा धनबाद के राजगंज निवासी विजय तिवारी, धनबाद टाउन निवासी दीपक और गिरिडीह के बेंगाबाद निवासी समीर के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। बिहार के सारण निवासी आनंद सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

वहीं, पेपर लीक से जुड़े सबूत मिटाने के आरोप में तीन अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इनमें बिहार के रोहतास निवासी सोमांश प्रकाश, वैशाली निवासी राहुल कुमार और बोकारो के दुग्दा निवासी उमेश कुमार राय शामिल हैं।

CID ने करीब 5200 पन्नों की चार्जशीट में आरोपियों के बीच संपर्क, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों के लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का उल्लेख किया है। आरोपियों के इकबालिया बयानों को भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

इस मामले में CID ने पूरक आरोप पत्र संख्या 28/26 अदालत में दाखिल किया है। अब अदालत में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram