फॉण्ट कनवर्टर NEW

चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 20 जुलाई तक मारने की चेतावनी!

Bihar News: केंद्र सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। धमकी देने की यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सामने आई है,

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: केंद्र सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। धमकी देने की यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सामने आई है, जिससे पार्टी में संकट और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यू-ट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी नामक एक यूजर ने चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पटना के साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से तत्काल कार्रवाई और धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

सांसद अरुण भारती ने राजद पर लगाए गंभीर आरोप

जमुई से सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस धमकी के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “राजद बिहार में एक बार फिर जंगलराज 2.0 लाना चाहती है। उनकी बौखलाहट अब इस हद तक पहुंच गई है कि वे चिराग पासवान जैसे युवा नेता को बम से उड़ाने की धमकी देने लगे हैं।”

उन्होंने बिहार सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा तत्काल बढ़ाने और उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “चिराग शेर का बेटा है, न डरा है, न डरेगा। वह बिहार के लिए जिएगा और बिहार के लिए लड़ेगा।”

लोजपा (रा) में हड़कंप, समर्थकों में गुस्सा

चिराग पासवान को मिली धमकी के बाद लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुस्सा और बेचैनी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान को लेकर अब सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य और केंद्र सरकार से लगातार संपर्क कर Z श्रेणी की सुरक्षा की भी मांग की जा रही है।

राजनीतिक हलकों में इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर चिराग समर्थकों ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच, साइबर एक्सपर्ट की ली जा रही मदद

पटना साइबर थाना की पुलिस ने इस गंभीर मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट की टीम इस अकाउंट और इससे जुड़े सभी डिजिटल लिंक की गहराई से छानबीन कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह व्यक्ति कौन है और उसके पीछे कौन लोग हैं।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला बिहार का ही निवासी है या बाहर से यह काम किया गया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम से IP एड्रेस और यूजर डेटा की जानकारी मांगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram